दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया ‘मां जाया’ का पोस्टर, जिम्मी शेरगिल को दी बधाई, बोले- “भाई ने मुझे पहला चांस दिया था”

चंडीगढ़, 14 अगस्त 2025 — पंजाबी गायक और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से एक बार फिर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया है। दिलजीत ने अभिनेता जिम्मी शेरगिल की नई पंजाबी फिल्म ‘मां जाया’ का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर साझा किया और उन्हें इस नई शुरुआत के लिए दिल से बधाई दी।
दिलजीत का भावुक संदेश
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस पोस्ट में दिलजीत ने लिखा:
“बड़े भाई जिम्मी शेरगिल ने पंजाबी सिनेमा के लिए बहुत बढ़िया फिल्में दी हैं। मुझे भी पहली बार अपनी फिल्म में उन्होंने चांस दिया था। वह फिल्म ना आती, तो शायद मेरा एक्टिंग करियर ही शुरू नहीं होता। भाई को बहुत बधाई नई फिल्म के लिए। बाबा जी चढ़दी कलां में रखें। पंजाबी सिनेमा की तरफ से और मेरी तरफ से दिल से धन्यवाद। मानव, भाई, नवनीत भाई और पूरी टीम को बहुत बधाई।”










