दिलजीत दोसांझ ने ‘सरदार जी 3’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, भारत-पाक मैच को लेकर भी उठाए सवाल

दिलजीत दोसांझ ने ‘सरदार जी 3’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, भारत-पाक मैच को लेकर भी उठाए सवाल

मलेशिया में शो के दौरान दिलजीत दोसांझ। - Dainik Bhaskar

मलेशिया | 25 सितंबर 2025: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने आखिरकार अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर उठे विवाद पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। इन दिनों मलेशिया में अपने ‘ओरा टूर’ पर निकले दिलजीत ने बीती रात (24 सितंबर) अपने पहले शो के दौरान मंच से इस पूरे मामले को लेकर भावुक अंदाज़ में सफाई दी।

“हम सब इंडिया हैं, हमारा झंडा ही हमारी पहचान है”

दिलजीत ने कहा –

“ओ मेरे देश दा झंडा है, हम सब इंडिया हैं। जब मेरी फिल्म आई थी ‘सरदार जी 3’, वो फरवरी में बनी थी। तब सभी देश क्रिकेट मैच खेल रहे थे। लेकिन जब पहलगाम में एक बहुत दुखदाई घटना हुई, हमने तब भी निंदा की, अरदास की, और आज भी करते हैं कि जिन्होंने हमला किया उन्हें सख्त सजा मिले। हम अपने देश के साथ हैं।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म की शूटिंग और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का कोई आपसी संबंध नहीं है।

“हमारी फिल्म पहले शूट हुई थी, मैच बाद में। लेकिन नेशनल मीडिया का जोर लग गया दिलजीत दोसांझ को देश के खिलाफ दिखाने में। जबकि पंजाबी और सरदार कभी देश के खिलाफ जा ही नहीं सकते।”

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बीच पहली प्रतिक्रिया

दरअसल, फिल्म ‘सरदार जी 3’ की रिलीज़ और भारत-पाक क्रिकेट मैच की टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर दिलजीत को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्यों फिल्म को उस समय प्रमोट किया गया, जब देश एक गंभीर आतंकी हमले से गुजर रहा था।

हालांकि अब दिलजीत की इस स्पष्ट प्रतिक्रिया के बाद उनके प्रशंसकों और सोशल मीडिया पर उन्हें समर्थन मिल रहा है।

‘ओरा टूर’ के जरिए विदेश में छा रहे दिलजीत

दिलजीत दोसांझ फिलहाल अपने ‘ओरा टूर’ के तहत मलेशिया में हैं। बीती रात उनका पहला शो शानदार रहा, जिसमें हजारों फैन्स शामिल हुए। मंच से उन्होंने न केवल गाना गाया, बल्कि देश, धर्म और विवादों को लेकर भी गंभीर संदेश दिया

Leave a Comment

और पढ़ें