दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली लिस्ट जारी, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा करेंगे अरविंद केजरीवाल का मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा की पहली लिस्ट जारी, नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा करेंगे अरविंद केजरीवाल का मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि कालकाजी से आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को अपनी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि CM आतिशी को कालकाजी से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश और सत्येंद्र जैन को शकूर बस्ती से उम्मीदवार बनाया गया है। इस बार AAP ने 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं, और चार विधायकों की सीट बदली है। मनीष सिसोदिया, राखी बिडलान, प्रवीण कुमार, और दुर्गेश पाठक की सीटों का स्थान परिवर्तन किया गया है।

दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है, और चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें AAP ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं।

Leave a Comment

और पढ़ें