निर्मल कुमार राजपूत /मथुरा: यूपी के मथुरा शहर में हर गली, सड़क, मोहल्ले में आपको खाने पीने की सैकड़ों वैरायटी मिल जाएंगी. यहां के लोग सुबह जलेबी, बेढ़ई, कचौड़ी का आनंद लेते हैं. शाम होते ही बर्गर खाने के लिए भी लोग एकत्रित होते हैं. दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक बर्गर का ठेला लगता है. करीब 200 से 250 प्लेट प्रतिदिन बेच दी जाती है.
शहर के सौँख अड्डे के समीप स्थित रेलवे लाइन पर एक बर्गर का ठेला लगता है. गुप्ता बर्गर के नाम से प्रसिद्ध ठेला लोगों की जुबान का जायका बना हुआ है. यहां हर दिन सैकड़ों प्लेट बर्गर सेल हो जाती है. बर्गर खाने के बेहद शौकीन लोग यहां जमा होते हैं. गुप्ता बर्गर पर कई सालों से विभिन्न प्रकार की वैरायटी के बर्गर मिलते हैं. लोगों को गुप्ता का बर्गर इतना पसंद है कि हर दिन सैकड़ों लोग यहां के बर्गरों का स्वाद चखने आते हैं.
5 रुपये से बिकना शुरू हुआ था बर्गर
दुकानदार आकाश गुप्ता ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक वह दुकान लगाते हैं. 2005 में उन्होंने इस काम की शुरुआत पिताजी के साथ की. तब से लेकर आज तक लोगों को बर्गर खिलाने का काम कर रहे हैं. आकाश ने बताया कि बर्गर में वह घर पर तैयार किए मसाले डालते हैं. इनके यहाँ 5 रूपये से बर्गर की शुरुआत हुई. आज कई वैरायटी के बर्गर हम लोगों को सर्व कर रहे हैं.
अलग-अलग वैरायटी के बर्गर उपलब्ध
आगे उन्होंने बताया कि बर्गर की कीमत ₹30 से लेकर ₹65 तक है. सादे बर्गर की कीमत 30 रुपये हैं, वहीं पनीर वाले बर्गर की कीमत अलग है. उन्होंने यह भी बताया कि वह लोग ऐसा कोई भी मसाला बर्गर तैयार करने में नहीं डालते, जिससे लोगों को नुकसान पहुंचे. दुकानदार ने यह भी बताया कि दिल्ली से हम लोग बर्गर बनाना सीख कर मथुरा में आए है. तब से यहां के लोगों को बर्गर बनाकर खिला रहे हैं.
बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब है गुप्ता का बर्गर
आदित्य नाम के ग्राहक ने बताया कि यहां का बर्गर बेहद ही स्वादिष्ट और लाजवाब है. एक बार जो गुप्ता जी का बर्गर खा लेता है, वह बार-बार यहां आकर बर्गर खाता है. रेट भी बर्गर के हिसाब से सही है. बर्गर में दम है इसलिए लोग वापस खाने के लिए जरूर आते हैं. आदित्य ने यह भी बताया कि कई सालों से वह इनका बर्गर खा रहे हैं, साथ ही पैक कराकर घर ले जाते हैं.
Tags: Food, Local18, Mathura news
FIRST PUBLISHED : June 24, 2024, 12:33 IST










