दीनानगर में सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, शरबत दा भला वेलफेयर सोसाइटी ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया

दीनानगर में सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, शरबत दा भला वेलफेयर सोसाइटी ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया

गुरदासपुर जिले के दीनानगर में एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति कन्नी और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उसे और नवजात को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। शरबत दा भला वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने महिला और बच्चे को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया, जहां नवजात की हालत गंभीर पाई गई और उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।

महिला के पति कन्नी ने बताया कि वह चादरें बेचने का काम करते हैं और दीनानगर में अपनी पत्नी के साथ थे। जब वे मोटरसाइकिल से अस्पताल जा रहे थे, तो उसकी पत्नी को पेट में तेज दर्द होने लगा। रास्ते में महिला सड़क पर गिर गई और वहीं बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान शरबत दा भला वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य दिलप्रीत सिंह और उनके साथियों ने महिला की मदद की और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।

वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य सेवादार बचितर सिंह ने बताया कि जब वे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तो स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास एक महिला को देखा, जिसके चारों ओर खून फैला हुआ था। उन्होंने तुरंत महिला की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल नवजात बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे बेहतर इलाज के लिए अमृतसर भेजा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें