दुल्हन लुक में नजर आईं साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें—शादी या फिल्म का सीन?

कार्तिक आर्यन संग डेटिंग की अफवाहों के बीच फैंस हुए कन्फ्यूज
31 मई, मुंबई:
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला की कुछ नई तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह पारंपरिक दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में श्रीलीला हल्दी, कुमकुम और सिंदूर लगाए दिखाई दे रही हैं, जिस वजह से फैंस के बीच उनकी शादी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं।
हालांकि इन तस्वीरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वास्तव में उनकी शादी की तस्वीरें हैं या फिर किसी आगामी फिल्म या शूट का हिस्सा हैं।
वायरल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत
रेडिट और कई फैन पेजों पर शेयर की गई इन तस्वीरों में श्रीलीला को कभी पिंक सूट तो कभी पेस्टल ब्लू और क्रीम साड़ी में देखा जा सकता है। उन्होंने अपने पारंपरिक लुक को झुमकों, मांग टीका और सिंदूर के साथ पूरा किया है, जिससे उनका लुक और भी दुल्हन जैसा लग रहा है।
फैंस की प्रतिक्रियाएं
तस्वीरें वायरल होते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है।
-
एक यूजर ने लिखा, “क्या वाकई श्रीलीला ने चुपचाप शादी कर ली?”
-
एक अन्य ने अंदाजा लगाया, “ये शायद उनकी किसी फिल्म का सीन है, पक्का शादी नहीं।”
-
वहीं एक यूजर ने लिखा, “ये शायद उनकी स्टार बर्थडे से जुड़ा कोई रीति-रिवाज है। कुछ जगहों पर सिंदूर लगाना सांस्कृतिक परंपरा भी होता है।”










