ऋषभ ने Local 18 से खास बातचीत करते हुए बताया कि उनका जीवन भी ठीक ठाक चल रहा था और पढ़ाई में भी अव्वल रहे. लेकिन वक्त और हालात ने उनकी जिंदगी को एक नई दिशा दी. हालांकि, उन्होंने कहा कि 2012 में उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और आगे पढ़ना चाहते थे लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की आर्थिक हालात तो खराब हो गए.










