‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए 17.5 करोड़, ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ा

‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ ने हॉरर फिल्मों की दुनिया में अपनी धमाकेदार एंट्री मारते हुए रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और इसने पहले दिन की कमाई के मामले में टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया।
कलेक्शन की बात करें तो:
-
‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ – 17.5 करोड़ रुपए
-
‘बागी 4’ – 13.20 करोड़ रुपए (मेकरों के मुताबिक)
-
‘द बंगाल फाइल्स’ – 1.75 करोड़ रुपए










