नहीं टिक रही शादी… बार-बार हो रहा तलाक, ये दो उपाय जीवन में लाएंगे खुशियां, विवाह का तुरंत बनेगा संयोग

बुरहानपुर. समाज में ऐसे बहुत से पुरुष और महिलाएं हैं, जिनकी शादीशुदा जिंदगी टिक नहीं पाती. दुर्भाग्य के कारण उन्हें तलाक का मुंह देखना पड़ता है. यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ घटित हो रहा है. तो आज आपको ऐसा उपाय बताते हैं जिससे आपका ये दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल सकता है. आपकी शादीशुदा जिंदगी ठहर सकती है.

Local 18 को टैरो कार्ड रीडर क्रिस्टल थैरेपिस्ट सिद्धि बरोले ने बताया कि ऐसे भी लोग हैं, जिनके जीवन में दो बार तलाक हो चुका है. ऐसा होने के बाद यदि आप तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं तो आपको ये दो उपाय जरूर करने चाहिए. उपाय करने के बाद शादी करने से उस शादी के टिकने की उम्मीद बन जाती है और जीवन में खुशियां आती हैं.

सबसे पहले आपको अपना बेड उत्तर पश्चिम दिशा में रखना होगा. इसके बाद आपको सुबह स्नान करते समय पानी में गुलाब फूल की पंखुड़ियां, एक चम्मच हल्दी और रोज मेरी एसेंशियल ऑयल डालकर नहाना होगा. यदि आप इन दो उपायों को करते हैं तो आपके घर पर शादी होगी और आगे आपको उसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी.

इस बात का रखें मुख्य रूप से ध्यान
सिद्धि ने बताया कि यदि आप यह उपाय करने जा रहे हैं तो आपको एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा. नहाने वाले पानी में 10 मिनट पहले आपको यह सभी चीज डालनी होंगी. इसके बाद आप स्नान कर सकते हैं. पानी ये सामग्री मिलाते समय ऐसी कामना करनी है कि मेरी शादी हो जाए और जीवन में बहुत खुशियां आएं.

Tags: Local18, Marriage news, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें