जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार का नया अवसर मिल रहा है. 17 मई यानि कल प्लेसमेंट कैंप लग रहा है. इसमें आवश्यक दस्तावेज लेकर इच्छुक लोग पहुंच सकते हैं. जांजगीर चांपा जिला रोजगार कार्यालय में ये कैंप लगेगा.
टाटा मोटर्स जेडी ऑटोनेशन जांजगीर नये लोगों की भर्ती कर रही है. उसने कंपनी में टीम लीडर और सेल्स एक्जिक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है. एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प 17 मई को 11 बजे से रोजगार कार्यालय, जांजगीर चांपा में लगाया जा रहा है. इच्छुक व्यक्ति इस प्लेसमेंट कैंप में अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर शामिल हो सकते हैं.
12 पदों पर भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी एम आर जयसवाल ने बताया इस प्लेसमेंट कैम्प में टाटा मोटर्स जेडी ऑटोनेशन, जांजगीर टीम लीडर के 2 पद एवं सेल्स एक्जिक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती कर रही है. इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता स्नातक होना जरूरी है. इन पदों के लिए वेतन 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक होगा. ये पोस्टिंग जांजगीर चांपा के लिए ही होगी. जो इच्छुक युवा इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होना चाहते हैं वे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र और रोजगार रजिस्ट्रेशन के साथ तय तारीख और समय में उपस्थित हो सकते हैं.
प्लेसमेंट कैंप का समय नोट करें
जिला रोजगार अधिकारी एम आर जायसवाल ने बताया इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ खुद हाजिर होना होगा. कैंप 17 मई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा जो 03 बजे तक चलेगा. अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते हैं-
-अभ्यार्थी इन दस्तावेज की मूल प्रति और फोटोकॉपी लेकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं.
• 10 वीं मार्कशीट• स्नातक मार्कशीट• जाति प्रमाण पत्र• निवास प्रमाण पत्र• रोजगार कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र• पासपोर्ट साइज के फोटो.
Tags: Career Guidance, Employment News, Employment opportunities
FIRST PUBLISHED : May 16, 2024, 17:51 IST










