ना लाश मिली-ना कोई सुराग…पुलिस ने युवक को डेड किया घोषित, न्याय के लिए भटक रहे परिजन

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के गांव नरहवाली में 6 महीने पहले लापता हुए युवक को पुलिस ने मृत्यु तो घोषित कर दिया, लेकिन अभी तक उसकी डेड बॉडी परिजनो को नहीं मिली है. इतना ही नहीं गांव के ही कुछ दबंग आरोपी अभी भी खुले में ही घूम रहे हैं और आए दिन परिवार को धमकी दे रहे हैं. मृतक सागर के पिता की माने तो सागर आज से 6 महीने पहले उत्तर प्रदेश गया था, लेकिन अगले दिन उनके पास सूचना आई कि उसकी मौत हो चुकी है. उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो केवल बाइक ही वहां पर मिली डेड बॉडी का अभी तक कोई पता नहीं है.

इस मामले में कुछ आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो वहीं मृतक के परिवार के लोग उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभी तक बाकी बच आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है और पैसे खाकर मामला रफा-दफा करने में लगे हुए हैं. साथ ही कहा कि पुलिस ने युवक को मृत घोषित कर दिया है.

मृतक सागर की माँ ने गांव के ही दबंग लोगों पर आरोप लगाया कि गांव नरहावली के रहने वाले कुछ दबंग लोग हैं, जिन्होंने उसके बेटे की सुपारी देकर हत्या करवाई है. उनके ऊपर फिर भी दर्ज है, जिसका नाम विनोद भाटी बताया जा रहा है. विनोद भाटी पर आरोप लगाते हुए मृतक की माँ ने कहा कि आए दिन भाटी और उसके साथ रहने वाले दबंग लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं. मां ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जब इसकी शिकायत थाना छायशा में पुलिस को देने जाते हैं तो पुलिस उनसे शिकायत नहीं लेती और ना ही उनका मामला दर्ज करती है. ऐसे में पुलिस भी दबंग लोगों से मिली हुई है.

Lok Sabha Chunav 2024: ‘शहजादे ने पत्नी के साथ अच्छा सलूक नहीं…’विक्रमादित्य सिंह पर कंगना का अब तक का सबसे बड़ा जुबानी हमला

विनोद भाटी का कहना है कि उनका मामले से कोई लेना-देना नहीं है. उन पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं. पहले भी यह लोग उन पर आरोप लगाते रहे हैं. फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि यदि कोई पीड़ित है तो वह अपनी शिकायत थाने में दे सकता है और यदि पुलिस उसकी थाने में सुनवाई नहीं कर रही है तो वह उच्च अधिकारियों से इस मामले में मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है. पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है और लोगों के काम के लिए ही है.

Tags: Faridabad news today, Faridabad Police, Haryana News Today

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें