पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा

पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को फिल्लौर कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पांच महीने पहले गोराया में लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की थी।

इस मामले में पुलिस ने कुलदीप खुराना के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया। थाना गोराया के एसएचओ पलविंदर सिंह ने इस मामले की पुष्टि की और कहा कि कुलदीप खुराना को ड्यूटी के दौरान काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मामला एक वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया था। नायब तहसीलदार जगपाल सिंह ने पांच महीने पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तो कुलदीप खुराना ने उन्हें गालियाँ दीं। इस दौरान उनके साथ एक कर्मचारी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर लिया। इस वीडियो के आधार पर कुलदीप खुराना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के पिता कुलदीप खुराना को लुधियाना से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ गोराया में नायब तहसीलदार के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें फिल्लौर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस कुलदीप खुराना की तलाश में थी और कई बार लुधियाना में रेड भी की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि कुलदीप खुराना अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद कुलदीप खुराना को कपूरथला जेल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है और आगे की कार्रवाई की योजना बनाई है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें