पंजाब कांग्रेस में बढ़ा घमासान: कुलबीर जीरा ने राणा गुरजीत को बताया ‘रावण’

पंजाब कांग्रेस में बढ़ा घमासान: कुलबीर जीरा ने राणा गुरजीत को बताया ‘रावण’

पटियाला के समाना में कांग्रेस नेता आपस में उलझे। - Dainik Bhaskar

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। पटियाला जिले के समाना में वीरवार को हुई पार्टी मीटिंग में उस वक्त हंगामा हो गया जब फिरोजपुर कांग्रेस के प्रधान और जीरा से पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह पर सीधा हमला बोलते हुए उनकी तुलना रावण से कर दी।

दरअसल, विवाद की शुरुआत एक यूट्यूब इंटरव्यू से हुई। इसमें आठ सेकंड की वायरल क्लिप में राणा गुरजीत कहते नजर आए – “मैं तो एक बात जानता हूं, जिनसे ने मेरे से पंगा लिया है, वह है नहीं।” जब एंकर ने पूछा कि “चाहे वह राजनीति में हो या फिर अदरवाइज?” तो भी उन्होंने हामी भरी।

इस बयान पर भड़के कुलबीर जीरा ने कहा – “रावण को भी चारों वेदों का ज्ञान था, वह बड़ा बुद्धिजीवी था। लेकिन उसका अहंकार ही उसके पतन का कारण बना। मुझे राणा जी और रावण में ज्यादा फर्क नहीं दिखता।”

यह पूरा वाकया उस समय हुआ जब पार्टी के सह-प्रभारी उत्तम राव डालवी मंच पर मौजूद थे। हालांकि अब तक राणा गुरजीत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते दिल्ली में पंजाब कांग्रेस को लेकर एक अहम बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें ऑब्जर्वर हालात का जायजा लेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें