पंजाब के सरकारी अस्पतालों में हड़ताल का खतरा टला, डॉक्टरों ने 23 जनवरी तक स्थगित की हड़ताल

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में हड़ताल का खतरा टला, डॉक्टरों ने 23 जनवरी तक स्थगित की हड़ताल

पंजाब के सरकारी अस्पतालों में आज से शुरू होने वाली डॉक्टरों की हड़ताल का खतरा टल गया है। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज (पीसीएमएस) एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल को 23 जनवरी तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह कदम सरकार की ओर से डीएसीपी (तरक्की) समेत अन्य महत्वपूर्ण मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने के संकेत देने के बाद उठाया गया है।

एसोसिएशन ने 23 जनवरी की शाम को अपनी जनरल बॉडी मीटिंग बुलाने का निर्णय लिया है, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस मीटिंग से पहले रविवार को मोगा में एक जनरल बॉडी मीटिंग हुई, जिसमें सभी जिला इकाइयों से चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि आज से अस्पतालों में कोई असुविधा नहीं होगी।

पीसीएमएस एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अखिल सरीन ने बताया कि 17 जनवरी को एसोसिएशन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई थी, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव पर चर्चा के बाद एसोसिएशन ने उसे समर्थन दिया और उम्मीद जताई कि 23 जनवरी तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

इस फैसले से अस्पतालों में आज से किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, और सरकारी डॉक्टर अपनी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रखेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें