पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत में सुधार, मनजिंदर सिंह सिरसा ने जताया समर्थन

पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत में सुधार, मनजिंदर सिंह सिरसा ने जताया समर्थन

दिल्ली भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा। (फाइल फोटो)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले पांच दिन से मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल की मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें आज या कल तक छुट्टी मिल सकती है।

इस दौरान, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत कई वरिष्ठ नेता भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं, भाजपा नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बीच एक बड़ा दावा किया है। सिरसा ने कहा कि भगवंत मान को उनकी कुर्सी से हटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पंजाबी होने के नाते सीएम मान के साथ खड़े हैं।


मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान

सिरसा ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा:

“देखिए मान साहब बेचारे, उन्हें तो उनकी कुर्सी से हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल की तरफ से दबाव बनाया गया था। हम तो भगवंत मान के साथ खड़े हैं। उनको हटाना गलत था। इसी डर के मारे भगवंत मान अस्पताल में जाकर भर्ती हो जाते हैं।”

सिरसा ने केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा:

“हमें खुशी है कि कम से कम उनकी कुर्सी तो बची। अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मसलों में बोलने का क्या अधिकार है? आज यह दिल्ली से हारे तो पंजाब भाग गए। पंजाब में बाढ़ आई तो गुजरात भाग गए। यह आदमी तो भगौड़ा है। एक चुने हुए मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल क्यों हटाना चाहते हैं? क्यों उसके पीछे पड़े हुए हैं? उसका भविष्य पंजाब के लोग तय करेंगे।”

Leave a Comment

और पढ़ें