पंजाब नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने ANM और GNM कोर्सों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया
पंजाब नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने ANM और GNM कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार दाखिला प्रक्रिया में पहले काउंसलिंग होगी, जिसके जरिए आवेदकों को सीटें अलॉट की जाएंगी।
दाखिला प्रक्रिया सरकारी और प्राइवेट दोनों कॉलेजों में एक साथ आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के लिए आवेदन फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और काउंसलिंग फीस जमा करने की तिथि 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से 29 सितंबर से 10 अक्टूबर शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।
अस्थायी अलॉटमेंट सूची 13 अक्टूबर शाम 5 बजे तक वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को संबंधित संस्थानों में दाखिला लेने और दस्तावेजों की पुष्टि कर रिपोर्ट करने के लिए 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।
आवेदकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, जहां वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने सवाल पूछ सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 62836-18852 जारी किया गया है। इसके अलावा, इच्छुक आवेदक मेल के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं: admissionspnrc@gmail.com।
आवेदन और अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं: