पंजाब पुलिस के 85 इंस्पेक्टर डीएसपी पद पर प्रमोट, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

पंजाब पुलिस के 85 इंस्पेक्टर डीएसपी पद पर प्रमोट, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

अमृतसर से आधा दर्जन से अधिक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को डीएसपी नियुक्त किया गया है। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़, 7 जून 2025 — पंजाब सरकार के गृह मामलों और न्याय विभाग ने राज्य पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा करते हुए 85 इंस्पेक्टरों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर प्रमोट किया है। यह प्रमोशन 23 मई 2025 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर की गई है।

प्रमोशन की मुख्य बातें:

  • लेवल 18 पे स्केल (₹56,100 – ₹1,77,500) के तहत इन अधिकारियों को प्रमोशन दी गई है।

  • प्रमोशन पाने वाले अधिकारी फिरोजपुर, एसएएस नगर (मोहाली), जालंधर, अमृतसर, संगरूर, बठिंडा, गुरदासपुर, मानसा, फरीदकोट, तरनतारन, पटियाला और लुधियाना सहित राज्य के विभिन्न जिलों से हैं।

  • जिन अधिकारियों पर विभागीय जांच या कोई लंबित केस चल रहा है, उन्हें प्रमोशन का लाभ केवल कोर्ट या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद मिलेगा।

  • कुछ अधिकारियों को “अर्जित वरिष्ठता” और सीट उपलब्ध होने की स्थिति में प्रमोशन दी गई है।

  • जारी आदेशों के अनुसार, ये प्रमोशन नियमित नियुक्तियों के समान प्रभावी मानी जाएंगी।

क्रियान्वयन के निर्देश:

गृह विभाग ने संबंधित पुलिस कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर प्रमोशन आदेशों की क्रियान्विति की रिपोर्ट भेजी जाए, ताकि नई नियुक्तियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें