पंजाब पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह लंडा के साथी सुखचैन उर्फ भुजिया को किया गिरफ्तार, 32 कैलिबर पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह लंडा के साथी सुखचैन उर्फ भुजिया को किया गिरफ्तार, 32 कैलिबर पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने आतंकी लखबीर सिंह उर्फ ​​लंडा हरिके के एक साथी सुखचैन उर्फ ​​भुजिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 32 कैलिबर की पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद किए हैं। सुखचैन पहले भीखी मानसा में हत्या के प्रयास के मामले में शामिल था और पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।

सुखचैन का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर दी।

विरोधी गिरोह के निशाने पर
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, सुखचैन अपने विरोधी गिरोह के लोगों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके अलावा और कितने लोग इस मामले में शामिल थे।

लखबीर लंडा का आतंक
लखबीर सिंह लंडा हरिके कनाडा में बैठकर पंजाब में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। उसने पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर और तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर RPG हमले करवाए थे। इसकी गतिविधियों के कारण, NIA ने उस पर 15 लाख रुपये का इनाम रखा है।

लखबीर लंडा 2017 में कनाडा भाग गया था और तभी से वह पंजाब पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण आरोपी बना हुआ है। पहले वह गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल था, लेकिन 2022 में पंजाब में हुए दो बड़े आतंकी हमलों के बाद उसे आतंकवादी की श्रेणी में रखा गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

Leave a Comment

और पढ़ें