अमृतसर/चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: पंजाब में गैंगवार की चिंता बढ़ती जा रही है। भगवानपुरिया की मां की हत्या के बाद से ही जग्गू और घनश्यामपुरिया गैंग आमने-सामने हैं और दोनों गैंग एक-दूसरे को खुली चुनौती दे रहे हैं। हाल ही में अमृतसर के छेहर्टा क्षेत्र में हुई धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की हत्या को भी इसी गैंगवार का नतीजा माना जा रहा है, जिसने तनाव को और गहरा कर दिया है।
सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई आशंकाएं
घनश्यामपुरिया गैंग के प्रमुख गैंगस्टर प्रभ दासूवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने पुलिस से विनती करने के साथ-साथ अपने विरोधी गैंग को सख्त चेतावनी दी है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता, लेकिन इस पोस्ट ने इलाके में गैंगवार की आशंका को बढ़ा दिया है।
प्रभ दासूवाल ने पोस्ट में साफ लिखा है कि उनके विरोधी गैंग को “बहुत जल्द रिजल्ट” मिलेंगे, जो सीधे-सीधे एक धमकी मानी जा रही है।
पुलिस की नजर दोनों गैंगों पर
पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों गैंगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।