पंजाब में बढ़ती गर्मी, अगले दिनों में तापमान 34°C से 36°C तक पहुंच सकता है
पंजाब में मौसम ने अब करवट बदलनी शुरू कर दी है, और गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जिससे राज्य का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था, जिसके कारण मौसम विभाग ने दो दिन बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन न तो बारिश हुई और न ही गर्मी से राहत मिली है।
राज्य के विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:
-
अमृतसर: 28.7°C
-
लुधियाना: 31.1°C
-
पठानकोट: 30.6°C
-
पटियाला: 31.6°C
-
फरीदकोट: 30.5°C
-
गुरदासपुर: 29°C
-
होशियारपुर: 30.3°C
-
जालंधर: 28.8°C
-
रोपड़: 30.1°C
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, और बारिश की संभावना भी नहीं है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, विशेषकर दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस किया जाएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और अगले सप्ताह तक यह कई स्थानों पर 34°C से 36°C तक पहुंच सकता है। राज्य के किसानों और आम जनता को तेज धूप और बढ़ती गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
पंजाब के कुछ प्रमुख शहरों का मौसम अनुमान:
-
अमृतसर: आसमान साफ रहेगा, तापमान 14 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
-
जालंधर: आसमान साफ रहेगा, तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।
-
लुधियाना: आसमान साफ रहेगा, तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है।
-
पटियाला: हल्के बादल छाने का अनुमान है, लेकिन धूप खिलेगी। तापमान 14 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।
-
मोहाली: आसमान साफ रहेगा, तापमान 16 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।











