पंजाब में बाढ़ को लेकर भाजपा की ‘जनता की विधानसभा’, सेक्टर-37 चंडीगढ़ में भारी जनसंपर्क

पंजाब में बाढ़ को लेकर भाजपा की ‘जनता की विधानसभा’, सेक्टर-37 चंडीगढ़ में भारी जनसंपर्क

जनता की विधानसभा में मौजूद पंजाब बीजेपी नेता। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़, 29 सितंबर: पंजाब में बाढ़ के मुद्दे पर सरकार के विशेष विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में ‘जनता की विधानसभा’ का आयोजन किया। इस सभा में भाजपा नेता जनता के साथ बाढ़ के कारण हुए नुकसान, सरकारी धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और CAG रिपोर्ट के तथ्यों को सामने रखते हुए बातचीत कर रहे हैं।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। सभा के अध्यक्ष के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह अटवाल को चुना गया है।

सभा की शुरुआत राष्ट्रगान और श्रद्धांजलि से

चरणजीत सिंह अटवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की। इसके बाद उन्होंने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ का एक बड़ा कारण नहरों की समय पर मरम्मत न होना है। सभा में बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना भी की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें