पंजाब में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, आगामी पश्चिमी विक्षोभ से और ठंड बढ़ने की संभावना
पंजाब में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, हालांकि यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। बठिंडा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज मौसम साफ रहने की संभावना है और तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।
पिछले 24 घंटे में पंजाब के विभिन्न जिलों में बारिश हुई, जैसे:
-
अमृतसर: 36 एमएम
-
लुधियाना: 6 एमएम
-
पटियाला: 9 एमएम
-
फरीदकोट: 11 एमएम
-
होशियारपुर: 15.5 एमएम
-
एसबीएस नगर: 5.3 एमएम
आगे का मौसम:
-
24 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में देखा जाएगा। 24 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में इसका असर 26 फरवरी को होगा। 26 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिर से बारिश के आसार हैं।
पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम:
-
अमृतसर: हल्के बादल, अधिकतम तापमान 13-21 डिग्री के बीच।
-
जालंधर: हल्के बादल, अधिकतम तापमान 12-22 डिग्री के बीच।
-
लुधियाना: हल्के बादल, अधिकतम तापमान 12-23 डिग्री के बीच।
-
पटियाला: हल्के बादल, अधिकतम तापमान 13-24 डिग्री के बीच।
-
मोहाली: हल्के बादल, अधिकतम तापमान 13-23 डिग्री के बीच।











