पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू, बठिंडा सबसे गर्म; लू को लेकर अलर्ट जारी

चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2025 — पंजाब में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश में औसत तापमान 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक चल रहा है।
जिलावार तापमान (23 अप्रैल शाम 5:30 बजे तक):
-
बठिंडा: 42.8°C
-
फिरोजपुर: 40.8°C
-
लुधियाना: 39.0°C
-
पटियाला: 39.7°C
-
अमृतसर: 38.8°C
-
चंडीगढ़: 38.8°C
-
मोहाली: 36.9°C
हीटवेव अलर्ट: लू की दस्तक
हालांकि आज (24 अप्रैल) के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी नहीं दी है, लेकिन कल से प्रदेश में लू का असर बढ़ने की संभावना है। इसके मद्देनजर 25 से 27 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लू की चेतावनी (हीटवेव अलर्ट):
-
25 अप्रैल: फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और मुक्तसर में येलो अलर्ट
-
26 अप्रैल: बरनाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और मुक्तसर में हीटवेव
-
27 अप्रैल: लुधियाना, संगरूर, बठिंडा, पटियाला और बरनाला में हीटवेव की चेतावनी
शहरों का मौसम पूर्वानुमान:
-
अमृतसर: साफ आसमान, तेज धूप, तापमान 18°C से 38°C
-
जालंधर: साफ आसमान, तेज धूप, तापमान 18°C से 40°C
-
लुधियाना: साफ आसमान, तापमान 21°C से 40°C
-
पटियाला: साफ आसमान, तापमान 22°C से 39°C
-
मोहाली: साफ आसमान, तापमान 25°C से 39°C










