पंजाब में हेल्थ कार्ड योजना लॉन्च में देरी, 2 अक्टूबर से शुरू नहीं होगी

चंडीगढ़ | 25 सितंबर 2025: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की महत्वाकांक्षी हेल्थ कार्ड योजना अब 2 अक्टूबर को शुरू नहीं हो पाएगी। सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसकी वजह राज्य में आई हालिया बाढ़ को बताया है।
इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। इसमें राज्य के सभी सरकारी और प्रमुख निजी अस्पतालों को शामिल किया जाना था, ताकि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बेहतर और कैशलेस सुविधाएं मिल सकें।
सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि
“पंजाब में बाढ़ की वजह से काम प्रभावित हुआ है। साथ ही केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसमें वे 5 लाख तक का कैशलेस इलाज देते हैं। इसके बाद के 10 लाख तक के खर्च के लिए पंजाब सरकार बातचीत कर रही है, इसलिए इस योजना में कुछ देरी हो रही है।”
उन्होंने भरोसा दिया कि
“अगले दो-तीन दिनों में योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।”










