पंजाब में 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर छुट्टी, जालंधर में मांस-शराब की दुकानें बंद रहेंगी

पंजाब में 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर छुट्टी, जालंधर में मांस-शराब की दुकानें बंद रहेंगी

पंजाब में 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के मौके पर सरकारी स्कूल, ऑफिस और अन्य बोर्ड ऑफिस बंद रहेंगे। इस दिन की छुट्टी का स्वागत समाज के विभिन्न वर्गों ने किया है। 12 फरवरी को देशभर में गुरु रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

इसके अलावा, जालंधर में 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की दुकानों को भी बंद रखा जाएगा। यह निर्णय शहर में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है। डीसी जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें