उन्होंने कहा हम जमीन से जुड़े लोग हैं, हमें पता है कि मुश्किलें क्या हैं। उनको क्या पता जो सोने का चमच्च लेकर पैदा हुए हैं। पंजाब में अकाली दल वाले कहते थे कि 25 साल राज करेंगे आज उनके पास 25 सीटें नहीं हैं केवल दो सीटें हैं। लोकतंत्र में जनता जिसको चाहे अर्श पर और जिसको चाहे फर्श पर ला सकती है। हरियाणा और पंजाब के किसान देश का पेट पालते हैं। लेकिन जब किसान दिल्ली जाना चाहते हैं तो उनके रास्तों में कीलें ठोक देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी किसानों से बात तक नहीं करते। महंगाई बढ़ रही है तो फसलों का दाम क्यों नहीं बढ़ रहा।
हमें देश को लूटने वालों को पहचानना होगा : भगवंत मान
उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं सिलेंडर 100 रुपए सस्ता कर दिया, लेकिन 1100 रुपए का किसने किया था। इसलिए बैलेट बॉक्स पर इंडिया गठबंधन का बटन भले ही पांचवें नंबर पर है लेकिन आना पहले नंबर पर है। इस बार हमें एकजुट होकर देश का बचाना है। हमें उनको पहचानना पड़ेगा जो देश को लूट रहे हैं। पंजाब में भाजपा की दो सीटें हैं वो स्कूटर पर बैठकर भी विधानसभा में आ सकते हैं। इसलिए इस बार हरियाणा के लोगों को भी बदलाव करना है। जो देश को बेच रहा है और जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुका है उनको हराना जरूरी है। यदि देश बचेगा तो पार्टियां और लोकतंत्र बचेगा। इसलिए डॉ. सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र से और देश में जहां भी इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है उनको जिताने का काम करें।










