पंजाब में AAP विधायकों की मीटिंग के बाद राजनीतिक हलचल तेज, केजरीवाल ने अगला चुनाव और मजबूती से लड़ने का किया आह्वान

पंजाब में AAP विधायकों की मीटिंग के बाद राजनीतिक हलचल तेज, केजरीवाल ने अगला चुनाव और मजबूती से लड़ने का किया आह्वान

विधायकों की मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान। - Dainik Bhaskar

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस ने दावा किया कि 35 विधायक AAP छोड़ने के लिए तैयार हैं, और 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। इस स्थिति को लेकर AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में पंजाब के सभी विधायकों के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया और CM भगवंत मान भी उपस्थित थे। मीटिंग महज आधे घंटे तक चली।

मीटिंग के बाद लुधियाना से विधायक अशोक पराशर ने बताया कि केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में चुनाव के दौरान जो भी मुश्किलें आईं, उन्हें हल करते हुए हमें और मजबूती से अगला चुनाव लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही पैसा, बेइमानी और गुंडागर्दी से कुछ लोग जीतने में सफल हुए हों, लेकिन AAP को इनसे घबराना नहीं चाहिए और हमें अपनी लड़ाई और अधिक मजबूत करके लड़नी चाहिए।

मीटिंग में केवल उन्हीं विधायकों को एंट्री दी गई थी, जिनके नाम गेट पर मौजूद लिस्ट में थे। कुछ विधायकों ने यह भी कहा कि उन्हें मीटिंग के एजेंडे का पता नहीं था, लेकिन यह साफ था कि पंजाब में CM भगवंत मान का पद नहीं बदला जाएगा और न ही किसी विधायक के टूटने की कोई संभावना है।

Leave a Comment

और पढ़ें