पंजाब यूथ कांग्रेस का मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश घेरने का प्रयास, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
पंजाब यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की रिहायश घेरने का ऐलान किया था, ताकि नशे और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचा जा सके। लेकिन जब कांग्रेस नेता और उनके समर्थक कांग्रेस भवन से बाहर निकले, तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। पुलिस ने वाटर कैनन और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए थे।










