पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: एबीवीपी, इनसो और एचएसआरए का गठबंधन, गौरव सोहल होंगे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव को लेकर इस बार सियासी समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने इनसो (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) और एचएसआरए (हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी) के साथ मिलकर मजबूत गठबंधन तैयार किया है। गठबंधन ने गौरव सोहल को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
कौन हैं गौरव सोहल?
गौरव लुधियाना से ताल्लुक रखते हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईएलएस (University Institute of Legal Studies) में अध्ययनरत हैं। गौरव लंबे समय से एबीवीपी से जुड़े हुए हैं और पहले भी छात्र हितों के लिए आंदोलन और भूख हड़ताल में भाग ले चुके हैं। उन्होंने बीडीएस छात्रों के स्टाइपेंड मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया था।
एजेंडा: प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसजेंडर अधिकार
गौरव ने कहा कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो उनकी प्राथमिकता होगी:
-
कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव को मजबूत करना
-
अकादमिक माहौल और इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना
-
छात्रों से लिए गए एफिडेविट को वापस करवाना
-
ट्रांसजेंडर छात्रों की समस्याओं को मुख्यधारा में लाना
गठबंधन पैनल की पूरी सूची:
-
अध्यक्ष पद: गौरव सोहल (एबीवीपी)
-
उपाध्यक्ष पद: नवदीप मील (एचएसआरए)
-
महासचिव पद: विशेष ढाका (इनसो)
-
संयुक्त सचिव पद: सागर खत्री










