पंजाब: विजिलेंस ब्यूरो का बड़ा एक्शन, आरटीए गुरदासपुर और ड्राइविंग सेंटर के भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार

पंजाब: विजिलेंस ब्यूरो का बड़ा एक्शन, आरटीए गुरदासपुर और ड्राइविंग सेंटर के भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा, 4 गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़/गुरदासपुर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) के जिला कार्यालयों और निजी दस्तावेज एजेंटों की मिलीभगत से चल रहे भ्रष्टाचार के रैकेट का पर्दाफाश किया है। ब्यूरो ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पठानकोट निवासी की शिकायत पर हुआ खुलासा

यह कार्रवाई विजिलेंस ब्यूरो ने पठानकोट निवासी व्यक्ति की शिकायत पर की। प्रारंभिक जांच RTA गुरदासपुर में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रतिभा शर्मा के खिलाफ शुरू हुई थी। जांच आगे बढ़ते हुए एक पूरे नेटवर्क तक जा पहुंची, जिसमें सरकारी अधिकारी और प्राइवेट एजेंट शामिल थे।

इन धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

विजिलेंस ब्यूरो ने इस केस में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून, आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना अमृतसर रेंज में एफआईआर दर्ज की है।

अब तक गिरफ्तार हुए आरोपी

  1. सुखदेव सिंह – एमवीआई और जीआई ड्राइविंग इंचार्ज, SIADS सैंटर (गांव मैदोवाल कलां, गुरदासपुर)

  2. अमित कुमार उर्फ शैली – शैली डाक्यूमेंट सेंटर

  3. जगप्रीत सिंह – पंजाब डाक्यूमेंट सेंटर

  4. राकेश कुमार – वर्तमान में बटाला में तैनात

इन सभी को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा।

इन आरोपियों की तलाश जारी

  • कुलबीर सिंह – कुलबीर डाक्यूमेंट सेंटर

  • राकेश कुमार – जीएमडी डाक्यूमेंट सेंटर

  • प्रतिभा शर्मा – डेटा एंट्री ऑपरेटर, RTA गुरदासपुर

इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिश्वत और फर्जीवाड़े का नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट जारी करने जैसी प्रक्रियाओं में रिश्वतखोरी और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे थे। इसमें सरकारी कर्मचारी और निजी एजेंटों की सुनियोजित मिलीभगत थी।

विजिलेंस की सख्त चेतावनी

विजिलेंस ब्यूरो ने साफ किया है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है और ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच अभी जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें