पंजाब सरकार ने प्रमोशनल पे-स्केल स्कीम को बहाल किया, 2500 डॉक्टरों को होगा फायदा

पंजाब सरकार ने प्रमोशनल पे-स्केल स्कीम को बहाल किया, 2500 डॉक्टरों को होगा फायदा

पंजाब सरकार ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की बड़ी मांग पूरी करते हुए प्रमोशनल पे-स्केल स्कीम को बहाल कर दिया है, जिसे कांग्रेस सरकार ने 2021 में बंद कर दिया था। इससे डॉक्टरों को काफी नुकसान हो रहा था और कई डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में नौकरी छोड़ रहे थे। इस स्कीम से लगभग 2500 डॉक्टरों को फायदा होगा, और इसके लिए सरकार के साथ डॉक्टरों की कई मीटिंग्स चल रही थीं।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह स्कीम उन अधिकारियों पर लागू होगी जो 17 जुलाई 2020 से पहले नियुक्त हुए थे और जिनका वेतन 5 जुलाई 2021 के अनुसार एफडी द्वारा अधिसूचित पंजाब सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम 2021 के अनुसार मिल रहा है। यह संशोधित एसीपी योजना 01 जनवरी 2025 से लागू होगी।

इसके अलावा, जिन चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति 17 जुलाई 2020 या उसके बाद हुई है, उनके लिए अलग से योजना बनाई जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें