पंजाब सरकार ने वृद्ध आश्रमों के संचालन और विस्तार के लिए 4.21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की, नए आश्रमों का निर्माण जारी

पंजाब सरकार ने वृद्ध आश्रमों के संचालन और विस्तार के लिए 4.21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की, नए आश्रमों का निर्माण जारी

पंजाब सरकार ने 2024-25 के लिए वृद्ध आश्रमों के संचालन और विस्तार हेतु 4.21 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी और कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में ओल्ड ऐज होम स्थापित किए जा रहे हैं। इस राशि का उपयोग 15 वृद्ध आश्रमों के संचालन के लिए किया जाएगा, जो गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित हो रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, मानसा और बरनाला जिलों में नए वृद्ध आश्रमों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें 75 बुजुर्गों के रहने की क्षमता होगी। इन आश्रमों की कुल लागत 17.34 करोड़ रुपए है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार बुजुर्गों की भलाई के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें