पंजाब-हरियाणा किसान आंदोलन 2.0 को एक साल पूरा, खनौरी बॉर्डर पर नेताओं की तबीयत बिगड़ी, और सड़क हादसे में एक किसान नेता की मौत

पंजाब-हरियाणा किसान आंदोलन 2.0 को एक साल पूरा, खनौरी बॉर्डर पर नेताओं की तबीयत बिगड़ी, और सड़क हादसे में एक किसान नेता की मौत

 

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज महापंचायत से जनता के नाम देंगे संदेश।

आज, पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन 2.0 को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर, संयुक्त किसान मोर्चे की चंडीगढ़ में मीटिंग आयोजित हुई। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 11 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित कार्यक्रम के बावजूद खनौरी वाले साथी मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन एकता बनाए रखने के लिए वे समय निकालकर यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि किसान नेताओं के बीच गंभीर चर्चा हुई है और वे एकजुटता की दिशा में काम कर रहे हैं। आगे की बैठकें भी निर्धारित की जाएंगी, और 14 फरवरी को केंद्र सरकार से होने वाली मीटिंग के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत से जुड़े किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आमरण अनशन के 78 दिन पूरे होने पर जनता के नाम संदेश दिया।

वहीं, खनौरी मोर्चे पर आज सुबह किसान नेता बदलेव सिंह सिरसा की तबीयत बिगड़ी और उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया है। यह घटना 20 दिन पहले उनके पहले हार्ट अटैक के बाद हुई। साथ ही, एक सड़क हादसे में घायल हुए किसान नेता चरनजीत सिंह काला का इलाज के दौरान पीजीआई में निधन हो गया।

Leave a Comment

और पढ़ें