पटियाला चौक पर मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, अकाशदीप की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
पटियाला चौक के पास ठेके पर हुई मामूली बहस ने खूनी झगड़े का रूप ले लिया, जिसमें अकाशदीप की हत्या कर दी गई और उसके साथी राजविंदर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस मामले में जीरकपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सिमरनजीत सिंह (लोहरगढ़ निवासी), हन्नी सिंह (सुखना कॉलोनी निवासी), और रोशन कुमार (बिहार के समस्तीपुर का मूल निवासी) शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर की रात ठेके के पास खड़े अकाशदीप और राजविंदर का आरोपियों के साथ घूरने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद बढ़ते हुए हिंसक हो गया और आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में अकाशदीप की मौत हो गई, जबकि राजविंदर को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने आगे बताया कि हन्नी सिंह पर आरोप है कि उसने 24 जुलाई को जीरकपुर के न्यू स्टाइल होटल के मालिक से 50,000 रुपए की मांग की थी, और पैसे न देने पर होटल पर हमला किया था। पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है, ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।