
Pakistan vs Canada LIVE, T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के 22वें मैच में मंगलवार को पाकिस्तान और कनाडा के बीच टक्कर होगी और इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टूर्नामेंट में बने रहने और सुपर-8 में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. पाकिस्तान का अब सुपर-8 में क्वालीफाई करना लोहे के चने चबाने जैसा है. टूर्नामेंट की शुरुआत में यूएसए और फिर भारत से हारने के बाद अब बाबर सेना पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. ग्रुप-ए में पाकिस्तान पहले दो मैचों में दो हार के साथ चौथे स्थान पर है. यूएसए ने टूर्नामेंट में अब तक दमदार प्रदर्शन किया है और ग्रुप-ए में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है. वहीं, कनाडा तीसरे नंबर पर है.
कनाडा (प्लेइंग इलेवन): आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सैम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर
T20 World Cup 2024 LIVE Updates: Pakistan vs Canada LIVE Score Straight From Nassau County International Cricket Stadium, New York










