पाकिस्तान को लेकर करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता का बयान

पाकिस्तान को लेकर करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता का बयान

जानकारी देते लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल। - Dainik Bhaskar

करनालपहलगाम में आतंकियों द्वारा गोली मारकर शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पर्याय बन चुका है और वहां आतंकियों को पनाह दी जाती है। उनका आरोप था कि पाकिस्तान आतंकवादियों की नर्सरी चला रहा है और उन्हें खुली छूट दी जाती है।

सेना की कार्रवाई पर संतोष

राजेश नरवाल ने इस बार भारतीय सेना द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पूर्ण मनोबल के साथ पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। यह कार्रवाई सिर्फ एक जवाब नहीं बल्कि पाकिस्तान और आतंकवादियों के लिए एक चेतावनी थी कि अब माफी नहीं मिलेगी।

26 परिवारों की शहादत और कार्रवाई का संदेश

राजेश नरवाल ने कहा, “हमारे जैसे 26 परिवारों ने अपने बेटों को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। लेकिन आतंकियों द्वारा किए गए कायराना और नृशंस हमलों का जवाब देने के लिए सेना ने जो कार्रवाई की है, उससे यह साफ है कि अब पाकिस्तान और आतंकवादियों को चेतावनी नहीं, बल्कि सीधी कार्रवाई मिलेगी।” उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब माफ करने का समय नहीं है और अगली बार अगर पाकिस्तान ने कोई हरकत की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा

प्रधानमंत्री की चेतावनी

राजेश नरवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा था कि अगर पाकिस्तान से एक भी गोली चली या कोई आतंकवादी हमला हुआ, तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। उन्होंने कहा, “यह बिल्कुल सही है कि अगर पाकिस्तान ने कोई और हरकत की तो पाकिस्तान नक्शे से मिट जाएगा।”

Leave a Comment

और पढ़ें