पानीपत में महिला यात्री का बैग ट्रेन से चोरी, लाखों का सामान गायब

पानीपत में महिला यात्री का बैग ट्रेन से चोरी, लाखों का सामान गायब

हरियाणा के पानीपत में एक महिला यात्री का बैग ट्रेन से चोरी हो गया, जिसमें सोने के जेवरात और 10 हजार रुपए नकद थे। महिला देवरिया से जालंधर जा रही थी और ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस की ए-1 बोगी में यात्रा कर रही थी। जब वह पानीपत पहुंची तो उसका बैग चोरी हो चुका था। बैग में 60 हजार रुपये का मंगलसूत्र, 10 हजार रुपए नकद, डेबिट कार्ड और एक अंगूठी थी।

महिला ने जब अपने सामान को सीट पर रखा, तो कुछ देर बाद उसे चोरी होने का अहसास हुआ। उसने ट्रेन में सामान ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिला। महिला का आरोप है कि चोर ट्रेन से नीचे कूदकर फरार हो गया था। बाद में उसने जालंधर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में शिकायत दी, जिसे जीरो एफआईआर के रूप में पानीपत भेजा गया और यहां मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें