पूर्णिया नगर निगम से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर इस टोल फ्री नंबर पर करें फोन, तुरंत मिलेगा समाधान-In case of any problem related to Purnia Municipal Corporation, call on this toll free number, you will get the solution immediately, know the number and calling time

पूर्णिया : पूर्णिया नगर निगम के लोगों को निगम से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या या सुझाव के लिए पहले उन्हें नगर निगम के कार्यालय आना पड़ता था और निगम के कार्यालय में आकर ऑफिस के चक्कर हो या कर्मचारी के चक्कर लगाने पड़ते थे .जिसके बाद उनके समस्याओं का समाधान हो पता था. लेकिन अब पूर्णिया नगर निगम के लोगों को सहूलियत देते हुए पहली बार पूर्णियामें रहने वाले लोगों को अब इसका सीधा लाभ मिलेगा और वह अब अपने घर बैठे भी पूर्णिया नगर निगम से जुड़ी चाहे कोई भी समस्या हो वह सीधी तरह से नगर निगम की इस टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करा सकते हैं.

जानकारी देते हुए नगर निगम के सिटी मैनेजर ने कहा
पूर्णिया नगर निगम ने पहली बार निगम वासियों के सहुलियत के लिए नगर निगम में स्थापित शिकायत केंद्र द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया. पूर्णिया नगर निगम ने टोल फ्री नंबर 18001218545 जारी किया है. हालाँकि सिटी मैनेजर शेखर कुमार ने Local 18 से बताया कि निगम वासियों के शिकायतों का तुरंत निपटारा हो इसके लिए निगम के सभी 46 वार्डों के आम नागरिकों द्वारा समस्याओं को लेकर हर दिन फोन आ रहा है.अब तक करीब 80 फोन कॉल अलग-अलग वार्डो से फोन आ चुका है इसमें सबसे ज्यादा साफ सफाई और जल जमाव की समस्याओं को लेकर फोन आ रहे हैं .

नगर निगम से जुड़ी इन सभी समस्याओं के लिए करें फोन
वही जानकारी देते हुए पूर्णिया नगर निगम किस सिटी मैनेजर शेखर कुमार ने Local 18 से कहा कि पूर्णिया के नागरिकों के लिए यह सेवा पहली बार शुरुआत की गई है. हालांकि वह कहते हैं कि पूर्णिया नगर निगम में रह रहे हैं लोगों को किसी भी तरह की कोई भी समस्या होती है चाहे वह डोर टू-डोर कचरा उठाने की समस्या हो या सड़क के किनारे गंदगी या अवारा कुत्तों का मर जाना हो या होल्डिंग टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित जुड़ी जानकारी हो या वॉटर ड्रेनेज के सिस्टम से जुड़ी सवाल हो या अन्य पूर्णिया नगर निगम के बेहतर कार्यों के लिए कोई सुझाव हो तो इसके लिए भी पूर्णिया के नागरिक सीधी तौर पर दिए गए टोल फ्री नंबर पर फोन कर सेवा का लाभ ले सकते हैं. हालांकि वह कहते हैं कि फोन करने पर शिकायत कर्ता के शिकायत को जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा.

निगम से जुड़ी समस्या के लिए करें इस समय फोन
उन्होंने कहा कि हालांकि इस नंबर पर शिकायत दर्ज करने के बाद उपभोक्ताओं के द्वारा किये गये शिकायत को जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा. साथ ही साथ निगम वासियों से निगम से जुड़ी बेहतर कार्यों के लिए भी सुझाव लिए जायेंगे. वहीं कोई भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करने के लिए सुबह के 10:00 बजे से शाम के 6:00 तक इस नंबर पर फोन कर तुरंत समाधान पा सकते हैं.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2024, 23:36 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें