प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज पहुंचे, महाकुंभ-2025 के लिए 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज पहुंचे, महाकुंभ-2025 के लिए 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंच गए हैं, जहां वह महाकुंभ-2025 के लिए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे और 7 हजार करोड़ के परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वर्चुअली श्रृंगवेरपुर धाम में 51 फीट ऊंची श्रीराम और निषादराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही वह संगम नोज पर पूजा-अर्चना, अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे के चलते जिले में 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है, और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों को आमंत्रित किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें