प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 29 सेलेब्रिटी के खिलाफ मामला दर्ज किया, आरोप अवैध बेटिंग ऐप्स के प्रचार का

हैदराबाद, 10 जुलाई 2025 – प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को 29 सेलेब्रिटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें प्रमुख फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, और प्रकाश राज का नाम शामिल है। इन पर आरोप है कि इन्होंने अवैध बेटिंग एप्लिकेशन का प्रचार किया। यह कार्रवाई हैदराबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की गई है।
मामला कैसे सामने आया?
-
मार्च में हैदराबाद के मियापुर पुलिस स्टेशन में 32 वर्षीय कारोबारी पीएम फनीन्द्र शर्मा की शिकायत पर FIR दर्ज की गई।
-
फनीन्द्र ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ सेलेब्रिटी और इन्फ्लुएंसर गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स को प्रमोट कर रहे थे, जिससे पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 का उल्लंघन हो रहा था।
शिकायत का विवरण
-
फनीन्द्र ने बताया कि 16 मार्च को उन्होंने अपनी कम्युनिटी के युवाओं से बात की, जहां उन्हें पता चला कि सोशल मीडिया पर्सनालिटीज और इन्फ्लुएंसर्स ने लोगों को इन अवैध बेटिंग ऐप्स में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था।
-
उन्होंने यह भी बताया कि इन सेलिब्रिटीज को इन बेटिंग ऐप्स के प्रचार के लिए बड़ी रकम दी गई थी।
-
फनीन्द्र ने खुद भी एक ऐसे ऐप में निवेश करने का विचार किया था, लेकिन परिवार की सलाह पर उसने अपना इरादा बदल दिया क्योंकि इस निवेश में बड़ा वित्तीय जोखिम था।
पुलिस की कार्रवाई और आरोप
-
पुलिस ने 19 मार्च को Indian Penal Code (IPC), Telangana Gaming Act (2017), जो ऑनलाइन बेटिंग को बैन करता है, और IT Act की धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
-
इस मामले में यूट्यूबर हर्षा साईं, निधि अग्रवाल, मांचू लक्ष्मी, प्रणिता सुभाष, श्रीमुखी, और यूट्यूब चैनल लोकल बोई नानी के नाम भी शामिल हैं।
ED की जांच
-
प्रवर्तन निदेशालय ने अब इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है और सेलेब्रिटीज को अवैध गतिविधियों से जुड़ी संपत्ति और धन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।










