प्रेमिका, उसके नवजात समेत 5 परिजनों की हत्‍या के बाद प्रेमी ने उठाया ये कदम, कांप गई पुलिस

सारंगढ़ बिलाईगढ़. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सलीहा थाना के थरगांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हथौड़ा और टंगिया से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनोज साहु उर्फ पप्पू टेलर ने खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. इलाके में मातम और सदमे जैसी स्थिति है. पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ शुरू कर दी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं. पुलिस ने बताया कि यह पूरा जो घटनाक्रम है, वह प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. गांव के ही रहने वाले युवक मनोज साहु उर्फ पप्पू टेलर ने एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते युवती और उसके घर वालों को मौत की घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक युवती गर्भवती होने के कारण अपने गांव आई थी कि किसी तरह मौका पाकर आरोपी युवक ने युवती और युवती के एक बच्चे और मां-बाप समेत कुल 5 लोगों को मौत की घाट उतार दिया.

पड़ोस में रहने वाली युवती के एकतरफा प्‍यार में पागल था पप्‍पू
सूत्रों ने बताया कि मनोज साहु उर्फ पप्पू टेलर अपने पड़ोस में रहने वाली युवती से प्‍यार करता था. वह उसकी शादी से नाराज था. पप्‍पू चाहता था कि वह युवती से शादी करे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद पप्‍पू उस परिवार से नफरत करने लगा था. वह परिवार से बदला लेना चाहता था. बहुत दिन से वह अंदर ही अंदर इसकी साजिश कर रहा था. इस बीच युवती अपने परिवार के पास आ गई थी.

हथौड़ा और टंगिया से किए ताबड़तोड़ वार, 5 लोगों को मार डाला
गर्भवती युवती को देखने के बाद से पप्‍पू टेलर और भी ज्‍यादा नाराज था और उसने किसी भी समय बदला लेने की ठान ली थी. इसी बीच उसे मौका लगा तो वह युवती के घर हथौड़ा और टंगिया ( एक प्रकार का धारदार हथियार) लेकर घुस गया. उसने ताबड़तोड़ हमला करते हुए युवती और उसके नवजात शिशु को मार डाला. अचानक हुए हमले से घबराए परिवार में युवती के माता-पिता जब सामने आए तो युवक ने उन पर भी हमला बोला और इसमें एक अन्‍य को भी घायल कर दिया. हमले के बाद आरोपी खुद फांसी के फंदे पर झूल गया.

प्रेमिका, उसके नवजात समेत 5 परिजनों की हत्‍या के बाद प्रेमी ने उठाया ये कदम, कांप गई पुलिस

मौके पर पहुंचा पुलिस बल, गांव में कर रहा पूछताछ, सदमे में है गांव
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एसपी पुष्कर शर्मा ने कहा है कि पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है और गांव वालों से जानकारी ली जा रही है. वहीं आरोपी के परिजनों से पूछताछ हो रही है. इधर, घटना के बाद से गांव में दहशत और सनसनी फैली हुई है. मृतकों के परिजन गांव पहुंच रहे हैं तो एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है.

Tags: Boyfriend Girlfriend Murder, Brutal Murder, Chhattisgarh case, Chhattisgarh news breaking, Chhattisgarh news live, Cruel murder, Hindi samachar

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें