फतेहाबाद में बड़ा सड़क हादसा: जयपुर से अमृतसर जा रही बस पेड़ से टकराई, 25 सवारियां बाल-बाल बचीं

फतेहाबाद में बड़ा सड़क हादसा: जयपुर से अमृतसर जा रही बस पेड़ से टकराई, 25 सवारियां बाल-बाल बचीं

सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई प्राइवेट बस। - Dainik Bhaskar

फतेहाबाद (हरियाणा): जयपुर से अमृतसर जा रही नीरज ट्रेवल्स की प्राइवेट एसी स्लीपर बस शुक्रवार देर रात हांसपुर रोड पर हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और धान के खेत में एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस में सवार सभी 25 यात्री सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

अंधेरे और गड्ढों ने बढ़ाया खतरा

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुआ जब बस गांव बहबलपुर से आधा किलोमीटर पहले पहुंची थी। सड़क पर गहरे गड्ढों और अंधेरे के कारण बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई।

ड्राइवर और कंडक्टर भी सुरक्षित

बस के अगले हिस्से में ड्राइवर बिल्लू और कंडक्टर राजेश कुमार मौजूद थे, जबकि सभी सवारियां पीछे की सीटों पर थीं। टक्कर तेज थी, लेकिन ड्राइवर, कंडक्टर और सभी यात्री बाल-बाल बच गए

स्थानीय लोगों ने की मदद

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। इसके बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को गंतव्य अमृतसर की ओर रवाना किया गया।

बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के वक्त सवारियां पीछे थीं, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें