फरीदकोट सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पद से हटाए जाने की निंदा की, पुनर्विचार की अपील
पंजाब के फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पद से हटाए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस फैसले को राजनीति से प्रेरित और सच्चाई का साथ देने की सजा बताया। खालसा ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
उनका कहना है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह को इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्होंने बड़े राजनीतिक घरानों के खिलाफ आवाज उठाई थी। खालसा ने कहा कि वह जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ खड़े हैं और यह कदम राजनीतिक दबाव का परिणाम है।
इस विवाद के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जांच के बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार पद से हटा दिया है। उनकी जगह तख्त के मुख्य ग्रंथी को तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार के रूप में नियुक्त किया गया है।