फाजिल्का के अबोहर में चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना

फाजिल्का के अबोहर में चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना

घर में चोरी कर भागते हुए सीसीटीवी में कैद हुए चोर। - Dainik Bhaskar

फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित धर्मनगरी गली नंबर-8 में बीती रात एक चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। चोरों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और वहां से चांदी के जेवर, नगदी, और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।

घटना तब हुई जब घर में किराए पर रहने वाले अंगद कुमार घर पर नहीं थे। चोरों ने चांदी की चैन, पांजेब, एक चूल्हा, ड्रिलिंग मशीन, नया कटर और करीब 4 हजार रुपए की कैश चुराई। जब अंगद कुमार सुबह घर लौटे, तो चोरी का पता चला। इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर सामान ले जाते हुए कैद हो गए हैं। फुटेज तड़के 3 बजकर 18 मिनट की है।

मोहल्ले के निवासियों के मुताबिक, गली में पिछले साल भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और संदिग्ध व्यक्तियों का आना-जाना आम है। रात के समय कुछ युवक समूह बनाकर खड़े रहते हैं, जिससे मोहल्लेवासियों में डर और असुरक्षा की भावना है। उन्होंने पुलिस से देर शाम से रात के बीच गश्त बढ़ाने और संदिग्धों से पूछताछ करने की मांग की है ताकि चोरियों पर काबू पाया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें