फाजिल्का के अबोहर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

अबोहर (फाजिल्का): फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नगर थाना नंबर 1 की पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बहावलवासी लिंक रोड स्थित रेलवे स्टेशन फाटक के पास से पांच युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार आरोपी और उनके ठिकाने
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:
-
परमपाल – जम्मू बस्ती
-
मोहित कुमार – जम्मू बस्ती
-
विकास – बाबा कॉलोनी
-
अजय – संत नगर
-
मेजर – उधम नगर










