फाजिल्का : पुलिस नाके पर नहीं रुका पिकअप ड्राइवर, 4 पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश, पीछा कर दबोचा गया

फाजिल्का जिले के अबोहर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार पिकअप ड्राइवर ने पुलिस का नाका तोड़ दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामला गांव सैदांवाली के पास थाना सदर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान का है।
थाना प्रभारी रविंद्र भट्टी और उनकी टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान राजस्थान से सरसों का तेल लेकर आ रही पिकअप को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय तेज गति से आगे बढ़ाते हुए चार पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।
पुलिस ने तुरंत पीछा किया और काफी दूर जाकर गाड़ी को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान
-
चालक की पहचान प्रशांत सिंह निवासी बरनाला के रूप में हुई।
-
गाड़ी में उसका नाबालिग बेटा भी मौजूद था।
-
पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसे एक पार्टी को तेल की सप्लाई जल्दी पहुंचानी थी, इसलिए उसने गाड़ी भगाई।










