फाजिल्का पुलिस ने शातिर बाइक चोर लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
फाजिल्का पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर बाइक चोर लखवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पूछताछ में सामने आया कि लखवीर सिंह महंगे मोबाइल के शौक में चोरी करता था।
आरोपी को अन्नीदिल्ली के पास गिरफ्तार किया गया था, जब वह चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर रखा, और रिमांड के दौरान और 9 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कुछ अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है।