फाजिल्का में सड़क हादसा, अस्थि विसर्जन जा रहे परिवार को बड़ा झटका, 2 की मौत, 7 घायल

फाजिल्का में सड़क हादसा, अस्थि विसर्जन जा रहे परिवार को बड़ा झटका, 2 की मौत, 7 घायल

घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे लोग - Dainik Bhaskar

पंजाब के फाजिल्का जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव लक्खे कड़ाईयां के पास ओवरटेक करते समय ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब परिवार अपनी मृत ताई विद्या बाई की अस्थियां लेकर ब्यास नदी की ओर जा रहा था।

दलबीर सिंह के बेटे सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी ताई विद्या बाई का करीब 10 दिन पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। परिवार और रिश्तेदारों का लगभग 20 लोगों का समूह पिकअप में सवार होकर अस्थि विसर्जन के लिए ब्यास नदी जा रहा था, जब ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 50 वर्षीय दलबीर सिंह और 60 वर्षीय बुआ रुका बाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे फरीदकोट रेफर किया गया है। मृतकों के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें