बहन के ससुराल पहुंचा भाई, साथ चलने की जिद करने लगी भांजीं, फिर हुआ कुछ ऐसा चारों और मचा हाहाकार

सीतापुर/संदीप मिश्रा: यूपी के सीतापुर में देर शाम एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जिसमें मामा सहित दो भांजियों की मौत हो गई. यह हादसा बाइक में पिकप की टक्कर लगने से हुआ. इस दर्दनाक हादसे में बाइक पिकप में फंस जाने से बाइक सहित तीनों लोग काफी दूरी तक रगड़ते चले गए. यह सड़क हादसा तंबौर थाना क्षेत्र में हुआ.

बताते चले कि थाना सकरन इलाके के ग्राम सैदापुर निवासी दीपू सिंह शनिवार शाम अपनी बहन की ससुराल रेउसा इलाके के ग्राम खुरलिया गया था. जब दीपू घर वापस आने लगा तो उसकी भांजी तान्या सिंह व स्वाति सिंह भी ननिहाल जाने को लेकर मामा के साथ करने लगी. तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सैदापुर गांव जाने के लिए निकले तो तम्बौर रेउसा मार्ग पर पिडरिया गांव के पास गन्ना लदी एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. जबकि बाइक पिकप में फंस गई और बाइक काफी दूर तक रगड़ती चली गई जिससे बाइक पर सवार दीपू सिंह और भांजी स्वाति सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरी भांजी तानिया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सीएचसी पर ले जाया गया. सीएचसी पर डॉक्टरों ने तानिया को मृत घोषित कर दिया.

FIRST PUBLISHED : May 18, 2024, 23:22 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें