बहुत खास है यह समर कैंप…बच्चों की छुपी प्रतिभा आएगी बाहर, बनेंगे सचिन…विश्वनाथन आनंद और गोपीचंद जैसे खिलाड़ी

बोकारो. बच्चों के  इस समर वेकेशन को स्पेशल बनाना है तो यह अच्छा मौका है. दरअसल, बोकारो इस्पात संयंत्र के क्रीडा और नागरिक सुविधा विभाग की ओर से विशेष तौर पर समर कैंप का आयोजन हो रहा है. 16 मई  से 1 जून 2024 तक स्कूली बच्चे इस विशेष समर कैंप में कई विधा में अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं. इस कैंप में बोकारो के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को योग्य प्रशिक्षकों द्वारा अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी. मात्र 30 रुपया शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सभी खेल के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित की गई है.

इन खेलों में मिलेगी ट्रेनिंग

इस समर कैंप में 8 से लेकर 15 साल तक के बच्चों को एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कबड्डी जैसे कई खेलों की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं क्रिकेट खेल के लिए लड़को‌ं की उम्र सीमा 12 वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक तय कि गई है. इच्छुक  छात्र 13 मई तक क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 4 में जाकर नामांकन कर सकते हैं. क्रिकेट खेल के प्रशिक्षण के लिए 150 रुपया और बाकी सभी खेलों के लिए पंजीकरण शुल्क 30 रुपया निर्धारित किया गया है.

चाहिए यह प्रमाण पत्र 
वहीं समर कैंप में नामांकन के लिए जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है. इस समर कैंप में खिलाड़ियों का चयन योग्यता और नियम अनुसार पर किया जाएगा. समर कैंप के लिए पंजीकृत छात्र 16 मई को दोपहर 3:30 बजे में बोकारो मोहन कुमार मगलम स्टेडियम में पहुंचें. यहां पर ट्रेंनिंग और समर कैंप से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की जाएगी.

इन स्थानों पर मिलेगी ट्रेनिंग

मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर चार में एथलेटिक, फुटबाल, तीरंदाजी व हैंडबाल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर चार में बैडमिंटन, शतरंज व वालीबाल, सामुदायिक भवन सेक्टर तीन परिसर में बास्केटबाल, बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर चार में हॉकी व क्रिकेट, सामुदायिक भवन सेक्टर आठ परिसर में कबड्डी, बीआईवी सेक्टर 12 सी के मैदान में खो-खो प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Tags: Bokaro news, Health News, Latest hindi news, Local18, Sports news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें